Social Media Influencer Meaning in Hindi – आजकल लगभग सभी व्यक्ति के पास अपना एक स्मार्टफोन है और हर व्यक्ति सोशल मीडिया में एक्टिव रहता है। सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक, स्नैपचैट आदि। हम में से अधिकतर व्यक्ति सोशल मीडिया का इस्तेमाल केवल अपने मनोरंजन के लिए करते हैं परंतु बहुत सारे लोग सोशल मीडिया को ऊपर ले जाने के लिए इस में काम करते हैं। सोशल मीडिया से कई सरे सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जुड़े रहते हैं।
सभी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं परंतु हर किसी को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का मतलब नहीं पता होता। आम व्यक्ति सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपने किसी फ्रेंड फैमिली और रिश्तेदारों से संपर्क करने के लिए करता है या फिर इसे एक मनोरंजन का साधन समझता है। परंतु हर व्यक्ति को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का मतलब पता होना चाहिए, इसलिए इस आर्टिकल की मदद से हम आपको बताते है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर क्या है।
Social Media Influencer Meaning in Hindi
चलिए हम आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर क्या होता है और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किसे कहते हैं। जैसा कि हम समझ सकते हैं कि इनफ्लुएंसर का मतलब प्रभावशाली होता है। अर्थात ऐसे व्यक्ति जो दूसरो पर अपना प्रभाव डाले व आकर्षित करे उसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कहते है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अपने कंटेंट को लेकर सभी जानकारियां होती है और वह सोशल मीडिया में एक्टिव रह कर लोगो के लिए नए नए कंटेंट डालता रहता है।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वो होता है जिसके 1 लाख तक और अधिक फॉलोवर्स होते है और वह सोशल मीडिया के जरिए ही काम करके पैसे कमाते है। हम सभी सोशल मीडिया में नए नए पोस्ट देखते है और रोजाना नए नए कंटेंट हमें सोशल मीडिया में देखने को मिलता है, ये सब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के कारण ही संभव है। इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया प्लेटफार्म में ही काम करते है और इसे बढ़ावा देते है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर वह भी होते हैं जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए किसी कंपनी या प्रोडक्ट को प्रमोट करते हैं।
Instagram influencer meaning in Hindi
सोशल मीडिया के अंदर ही इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक जैसे प्लेटफार्म आते है। तो जिस प्रकार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होते है उसी प्रकार इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भी होते है। Instagram influencer उसे कहते है जो इंस्टाग्राम में अपना कंटेंट बनाता है और हमेशा लोगो के बीच अपनी राय जाहिर करता है।
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर के भी काफी ज्यादा फॉलोअर्स होते है और वह अपने कंटेंट की मदद से पैसे कमाता है। इन्फ्लुएंसर के जितने ज्यादा फॉलोअर्स होते ही वह उतना ज्यादा अच्छा पैसा कमा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Dating Meaning in Hindi डेटिंग शब्द का मतलब क्या है?
- Legend Never Dies Meaning in Hindi
- Software Engineer Kaise Bane ? जानिए कंप्यूटर इंजीनियर कैसे बने?
- Software Engineer Kaise Bane ? जानिए कंप्यूटर इंजीनियर कैसे बने?
- BSF Full Form in Hindi | ज्वाइन कैसे करे, योग्यता, सैलरी – पूरी जानकारी
- BPSC full form in Hindi
- Body Parts Name in Hindi. शरीर के अंगों के नाम
- Body Parts Name in Hindi. शरीर के अंगों के नाम
Type of social media influencer
इस आर्टिकल मे influencer meaning in hindi तो हम जान चुके है, चलिए अब जानते है सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के प्रकार कितने होते है। चलिए पहले कंटेंट के माध्यम से समझते है की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कितने प्रकार के होते है।
●Blogger:- ये एक ऐसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होते है जो टेक्स्ट के माध्यम से कंटेंट क्रिएट करते है।
●Youtuber:- यूट्यूब influencer वीडियो के माध्यम से अलग-अलग कंटेंट क्रिएट करते हैं और पोस्ट करते हैं।
●Vlogger:- जो लोग अपने दैनिक जीवन का वीडियो बनाते हैं और अपनी दिनचर्या सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर करते हैं उन्हें वलोगर कहते हैं।
●Podcaster:- पॉडकास्ट करना मतलब केवल ऑडियो के रूप में कंटेंट लोगों के साथ शेयर करना। जो इनफ्लुएंसर ऑडियो रिकॉर्डिंग करके सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स को कंटेंट देता है उसे पॉडकास्टर कहते हैं।
●Social post only:- यह इफ्लुएंसर केवल सोशल मीडिया पर social post करते है। जैसे अपनी तस्वीरें लोगों के साथ साझा करना और कुछ वीडियो क्रिएट करना।
इसके अलावा followers के हिसाब से भी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को कुछ प्रकार में बांटा गया है, जिसे हम कुछ निम्न बिंदुओं में आप को समझाते हैं।
●जिस सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के फॉलोअर्स बड़ी संख्या में होते हैं यानी कि 1 मिलियन से ज्यादा उन इन्फ्लुएंसर को Mega influencer कहते है।
●40000 से एक मिलियन के बीच जिन सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के फॉलवर्स पूरे सोशल नेटवर्क में फैले हुए हैं उन्हें Macro Influencer कहते है।
●इसके बाद Micro influencer आते है जो केवल अपने कंटेंट पर वर्क करते हैं और इन्हें अपने कंटेंट का पूरा ज्ञान होता है।इनके फॉलोअर्स मैक्रो इनफ्लुएंसर से कम होते हैं।
●इन सभी के बाद आता है Nano influencer, इन इनफ्लुएंसर के फॉलोअर्स काफी ज्यादा कम होते हैं पर यह अपने कंटेंट के विशेषज्ञ माने जाते हैं।
How to become a Social media influencer in Hindi
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बनने में काफी ज्यादा फायदा होता है तो चलिए हम आपको बताते हैं Social Media Influencer Kaise Bane। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बनने के लिए आपको नीचे बताए गए निम्न बिंदुओं को ध्यान में रखना पड़ेगा।
●सबसे पहले आपको कोई भी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को चुनना पड़ेगा जिसमें आप रोजाना पोस्ट करेंगे।
●इसके बाद आपको किसी एक कंटेंट का टॉपिक ढूंढना पड़ेगा जिसे हम Niche कहते है।
●सोशल मीडिया में अपना एक अकाउंट क्रिएट करना पड़ेगा जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स आपको फॉलो करेंगे।
●अब आपने जो भी विषय चुना है अपने सोशल मीडिया अकाउंट के लिए उसे जुड़ी रोजाना पोस्ट करना होगा इससे आप ही कंटेंट वायरल होंगे।
●आपके विषय से जुड़े और भी इंसान सर के साथ जुड़े।
●लगातार नियमित रूप से अपनी पोस्ट को समयानुसार पोस्ट करते जाएं और हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें।
●अपने पोस्ट के सभी कमेंट और सुझाव को पड़े कि लोग आपके पोस्ट पर क्या सुझाव दे रहे हैं और उसी हिसाब से अपने कंटेंट को और भी ज्यादा सही करने की कोशिश करें।
●एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने के बाद आपको खुद ब खुद समझ आ जाएगा कि सोशल मीडिया पर किस प्रकार काम करने हैं।
influencer marketing in Hindi
क्योंकि एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ कई सारे लोग जुड़े होते हैं इसलिए बड़े-बड़े कंपनी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ जुड़कर अपने प्रोडक्ट और कंपनी को प्रमोट करती है और इनफ्लुएंसर को हायर करती है, इसे इन्फ्लूएंसर मार्केटिंग कहते हैं। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को कंपनी को प्रमोट करने के लिए पैसे दिए जाते हैं, और वह अपने कंटेंट के जरिए अलग-अलग प्लेटफार्म पर उनके प्रोडक्ट को बढ़ावा देते हैं और लाखों यूजर्स तक कंपनी और प्रोडक्ट की जानकारी पहुंचाते हैं।
निष्कर्ष :-
Social Media का इस्तेमाल लगभग हर व्यक्ति करता है। Social media influencer in India के साथ साथ अनेक देशों के व्यक्ति सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बनकर सोशल मीडिया पर काम करते है।Social media influencer meaning in Hindi के साथ हमने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कैसे बने और इसके कितने प्रकार होते हैं या सारी जानकारी आपको इस आर्टिकल में दी है। आशा है आपको इस आर्टिकल की मदद से सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के बारे में जानकारी मिली होगी।