Resume meaning in Hindi

Resume meaning in Hindi – जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज के समय में लोग अच्छी नौकरी हासिल करने के लिए अच्छी शिक्षा का सहारा लेते हैं। यही कारण है कि वर्तमान समय में शिक्षा का महत्व काफी बढ़ गया है। परंतु आज के समय में अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी अधिकतर लोगों को मनचाहा नौकरी हासिल नहीं हो पाता है।

आज के समय में एक अच्छी नौकरी पाने में resume हमारी काफी मदद करता है। आप में से अधिकतर लोगों को resume के बारे में पता नहीं होगा। परंतु वर्तमान समय में resume हमारे शिक्षा कौशल को दर्शाने का एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। इसके जरिए हम एक हद तक अच्छी नौकरी हासिल करने की राह पर बढ़ सकते हैं।

यदि आप resume और इसके महत्वता के बारे में जाना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल के अंत तक जरूर बने रहे। क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से resume meaning in hindi और इससे जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताएंगे। तो आइए बिना समय गवाएं इस विषय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Resume meaning in Hindi:-

जानकारियों के मुताबिक Resume शब्द को एक फ्रांसीसी शब्द से लिया गया है, जिसका हिंदी में अर्थ “सारांश” होता है। और यह भी कहा जाता है कि रिजूम इटली के एक महान व्यक्तित्व Leonardo Da Vinci द्वारा बनाया गया है। क्योंकि 15वी शताब्दी के दौरान लियोनार्डो द विंची द्वारा सबसे पहला रिजूम बनाया गया और फिर उन्होंने उस रिज्यूम को अपने संभावित नियोक्ता Ludovico Sforza को भेजा था।

Resume आमतौर पर एक तरह का दस्तावेज होता है। जिसका इस्तेमाल किसी भी व्यक्ति द्वारा अपने शैक्षिक कौशल को दर्शाने के लिए तैयार किया जाता है। वैसे तो आमतौर पर इसे बनाने के अलग अलग तरह के कारण देखने को मिलते हैं। परंतु खासतौर पर resume बनाने का मकसद एक नया नौकरी ढूंढना होता है।

Resume के अंतर्गत हम अपने शैक्षिक और पर्सनल जानकारियां, उपलब्धियां और अपने कौशलता का विवरण करते हैं, और एक दस्तावेज की तरह तैयार करते हैं। और हमें जिस भी जगह नौकरी पाना होता

है, वहां हम उस resume को देते हैं। ताकि नियोक्ता को हमारे शैक्षिक और पर्सनल जानकारियों के बारे में पता चल सके।

लेकिन आज के समय में resume का इस्तेमाल किसी प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेने के लिए भी किया जाता है। क्योंकि आज के समय में किसी भी प्रोफेशनल कोर्स में रिज्यूम की मांग की जाती है, ताकि उस resume के माध्यम से व्यक्तिगत जानकारी के अलावा भी शिक्षा, कौशल, अनुभव, रुचि, उपलब्धियां, इत्यादि चीजों के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो सके।

इन्हें भी पढ़ें:-

Resume का उच्चारण:-

जैसा कि हमने आपको ऊपर resume के मतलब के बारे में बताया है, तो आपको हमारे द्वारा बताई गई जानकारियों के माध्यम से यह तो पता चल गया होगा कि resume हमारे जीवन के लिए कितना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

आप सभी तो जानते ही हैं कि एक शब्द का अलग अलग भाषाओं में अलग-अलग मतलब और उच्चारण देखने को मिलता हैं। वैसे तो आमतौर पर किसी भी शब्द का उच्चारण दो तरीकों से किया जाता है, जो कि हिंदी और इंग्लिश है। तो आप को बता दे कि resume का उच्चारण इंग्लिश में “रिज्यूम” इस तरह किया जाता है। जिस का हिंदी में मतलब ‘सारांश’ होता है। जिसे हम एक तरह का डॉक्यूमेंट भी कह सकते हैं, जिसके अंतर्गत हम अपने सभी तरह के गुणों का विवरण करते हैं। और यह हमारे लिए बहुत लाभदायक भी साबित होता है।

Resume क्यों बनाया जाता है:-

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि रिज्यूम एक तरह का दस्तावेज होता है। जिसके अंतर्गत हम अपने सभी तरह के शैक्षिक और पर्सनल जानकारियों का विवरण करते हैं। खास तौर पर रिज्यूम किसी भी जगह पर हमारी गैरमौजूदगी में हमारा प्रतिनिधित्व करता है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जोकि हमारा वास्तविक छवि तो नहीं होता है, परंतु हमारे द्वारा ही निर्माण किया गया एक तरह का हमारा ही आभासी छवि होता है।

आज के समय में रिज्यूम की महत्वता भी काफी अधिक बढ़ गई है, क्योंकि आज के समय में रिज्यूम बनाने के कई तरह के कारण देखने को मिलते हैं जैसे की- नौकरी के लिए आवेदन करना और यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना। यह दो मुख्य कारण है, जिसकी वजह से हम अपना रिज्यूम बेहतर से बेहतर तैयार करने की कोशिश करते है।

Resume के भाग:-

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि resume हमारे लिए बहुत ही जरूरी दस्तावेज के रूप में काम करता है। परंतु रिज्यूम बनाने से पहले हमें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि रिज्यूम के अंतर्गत क्या-क्या जरूरी जानकारियां दर्ज की जाती है।

एक रिज्यूम के अंतर्गत हमें अपनी सभी जरूरी जानकारियों का विवरण करना होता है। इसके साथ साथ हमे अपने कौशल, स्किल, उपलब्धियां, और पर्सनल जानकारी जैसे इत्यादि चीजों को दर्ज करना होता है। जिनमें से कुछ जानकारियां निम्नलिखित है-

●Header

●Contact number

●Address

●Object

●Education

●Personal skill

●Work experience

●Hobbies

●Footer

निश्कर्ष:-

आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से resume meaning in Hindi और उससे जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया है। आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आप सभी को हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से resume meaning in Hindi विषय के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी

Sharing is caring..

Leave a Comment