जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारत सरकार द्वारा लोगों को सुविधाएं पहुंचाने के लिए अलग-अलग तरह के योजनाएं निकाली जाती है, जिसके बारे में भारत के हर एक नागरिकों को जानकारी पहुंचाने के लिए भी भारत सरकार द्वारा कुछ तरीकों का इस्तेमाल किया जाता हैं। जिसमें से एक है NICSMS।
आप में से अधिकतर लोगों को nicsms के बारे में तो पता ही होगा। आज के समय में तो हर एक स्मार्टफोन यूजर के मैसेज बॉक्स में nicsms द्वारा किसी भी सेवा से जुड़े हुए s.m.s. आते ही हैं। आपको बता दें कि यह भारत सरकार की एक योजना है, जिसके माध्यम से भारत सरकार से जुड़े किसी भी विभाग से संबंधित संदेश भेजने का काम किया जाता है।
यदि आप nicsms से जुड़े हुए और अधिक जानकारियों के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के जरिए nicsms full form in hindi के बारे में बताएंगे। तो आइए इस विषय के बारे में विस्तार से जानते हैं।
nicsms full form in Hindi:-
nicsms के बारे में समझने के लिए सबसे पहले इसकी फुल फॉर्म के बारे में जानना जरूरी है, तो आपको बता दें कि nicsms का फुल फॉर्म- नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर शॉट मैसेज सर्विस (National Informatics Centre Short Message Service) होता है, जिस का हिंदी में अर्थ “राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र लघु संदेश सेवा” होता है।
यदि आप भारत सरकार की किसी भी योजना का लाभ उठाते हैं, या भारत सरकार आपको किसी भी योजना के बारे में जानकारी देना चाहती है, तो इसके लिए nicsms का इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर यह मेसेज प्रेस सूचना कार्यालय भारत सरकार (Press Information Bureau Government of India) से आता है।
NICSMS भारत सरकार से जुड़े हुए किसी भी विभाग से संबंधित मैसेज भेजने का काम करती है। यदि हम इसे उदाहरण के माध्यम से समझे तो यदि आपने आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे किसी भी सरकारी कागज के लिए आवेदन किए हैं। और भारत सरकार आपको इस से संबंधित कोई भी जानकारी देना चाहते है, तो आपको वह जानकारी NICSMS द्वारा मैसेज के माध्यम से दी जाती है।
अन्य लेख :- Love you to the moon and back meaning in Hindi
NIC का मतलब क्या है:-
आज के समय में हर एक व्यक्ति स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता ही है, और इंटरनेट के उपयोग करते समय कई बार आप सभी ने NIC शब्द देखा ही होगा। परंतु क्या आप इसके मतलब के बारे में जानते हैं। यदि नहीं जानते तो आपको बता दें कि यह भारत सरकार का एक संस्थान होता है, जिसकी स्थापना करीबन 1977 में की गई थी। NIC का फुल फॉर्म नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (National Informatics Centre) होता है, जिस का हिंदी में अर्थ राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र होता है। इसकी स्थापना करने का एकमात्र उद्देश्य केवल भारत सरकार द्वारा अपने जनता को सूचना और प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े हुए सेवाओं को प्रदान करना है। NIC भारत सरकार की एक संस्था है, जिसके मालिक भारत सरकार स्वयं ही है।
NICSMS किस तरह काम करता है:-
जैसा कि हमने आपको ऊपर NICSMS के बारे में बताया है, तो आप को इसके नाम से ही समझ में आ रहा होगा कि यह एक तरह का शॉट मैसेज सर्विस होता है। इसका उपयोग आमतौर पर भारत सरकार द्वारा लोगों को किसी भी तरह की सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए किया जाता है। परंतु क्या आप जानते हैं कि यह कि यह किस तरह से काम करता है। यदि नहीं तो आइए जानते हैं।
भारत सरकार द्वारा इस सर्विस का इस्तेमाल करके लोगों के फोन में योजनाओं से जुड़ा हुआ जानकारी शार्ट मैसेज के जरिए भेजा जाता है। जिसमें से सबसे पहला लेटर आपके सिम सर्विस कंपनी के नाम को दर्शाता है और दूसरा लेटर आपके शहर या राज्य के नाम को दर्शाता है। और आखिरी मे NICSMS लिखा हुआ होता है। तो इस तरह से यह सर्विस काम करता है। यदि इसे उदाहरण के माध्यम से समझे तो अलग अलग सिम यूजर और अलग अलग राज्य में रहने वाले लोगों के लिए यह अलग अलग तरह से लिखकर आता है। कि जैसे कि-
●VM-NICSMS – Vodafone Mumbai National Informatics Centre Short Message Service
●VD-NICSMS – Vodafone Delhi National Informatics Centre Short Message Service
●AM-NICSMS – Airtel Mumbai National Informatics Centre Short Message Service
●AD-NICSMS – Airtel Delhi National Informatics Centre Short Message Service
●JM-NICSMS – Jio Mumbai National Informatics Centre Short Message Service
●JD-NICSMS – Jio Delhi National Informatics Centre Short Message Service
निष्कर्ष:-
आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से NICSMS सर्विस से जुड़े हुए सभी तरह की जानकारी देने का प्रयास किया है। आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से NICSMS full form in hindi और इससे जुड़े हुए सभी तरह के जरूरी बातों के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी।