दोस्तों आज हम लोग बात करेंगे एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक पर, हमारे भारत देश में कभी न कभी किसी न किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा जब आती हैं तो सारे न्यूज़ चैनल और समाचार पत्रों में एक नाम जरूर सुनने को मिलता हैं वो हैं NDRF ने आपदा फसे लोगो को बचाया , राहत और बचाव की कार्य के लिए NDRF टीम रवाना हुई, राज्य सरकार को और NDRF की टीम की जरुरत पड़ी ऐसे शब्द सुनने को मिलती हैं।
आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से देश के सबसे जिम्मेदार संस्था NDRF (NDRF FULL FORM IN HINDI) के बारे में जानेंगे। NDRF की FULL FORM अंग्रेजी में “NATIONAL DISASTER RESPONSE FORCE” जिसे हिंदी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल भी कहते हैं।
NDRF क्या है ?(NDRF MEANING IN HINDI )
भारत सरकार ने NDRF का गठन किसी भी प्रकार की आपदा जैसे भूकंप ,बाढ़ ,भूस्खलन , मानव निर्मित आपदा में लोगो की सुरक्षा और मदद के लिए बनाया गया हैं। NDRF का मुख्य काम राहत और बचाव कार्य आपदा छेत्र में करना हैं।
किसी भी राज्य में अगर आपदा घटित होती हैं तो वो उस आपदा का प्रबंधन राज्य सरकार करती हैं, जिसमें केंद्र सरकार उनकी मदद करती है, केंद्र सरकार ही राज्य सरकार को अति रिस्क फाॅर्स मुहैया कराती है। अतः हम कह सकते है आपदा के समय सरकार और केंद्र सरकार दोनों एक टीम के तरह काम करती है।
NDRF का मुख्य कमांड प्रधान मंत्री स्वयं होते हैं तथा NDRF के महानिदेशक IPS अधिकारी होते है। NDRF की कुल बटालियन मुख्य रूप से 12 हैं और प्रत्येक बटालियन में फाॅर्स की संख्या 1149 होती हैं।
NDRF की स्थापना कब हुई ? (FORMATION OF NDRF )
NDRF की स्थापना भारत सरकार द्वारा निर्मित DISASTER MANAGEMENT ACT 2005 के तहत हुई है।इसके बाद भारत के संशाद में 2006 में बिधेयक पास हुआ। साल 2006 में भारत के राष्ट्रपति के मंजूरी के बाद NDRF का गठन किया गया।
NDRF के सभी 12 बटालियन अर्धसैनिक बलो की विभिन्न टुकड़िओ से तैनात किया जाता हैं। अर्धसैनिक बलों में मुख्यतः कुछ ही सेना के बल होते है जैसे – सीमा सुरक्षा बल (BSF) ,केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF),केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत -तिब्बत सीमा बल (ITBP )और सहस्त्र सीमा बल (SSB)के जवान शामिल होते हैं।
NDRF के कार्य
NDRF भारत सरकार की अर्धसैनिक बलो की ऐसी संगठन हैं जो देश के किसी भी हिस्से में आई प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़ ,भूस्खलन ,भूकंप , बादल फटना आदि में राहत और बचाओ का कार्य करती हैं।
आइये जानते हैं NDRF का अन्य कार्य क्या है:-
- आपदा में फंसे हुए लोगों को भोजन और चिकित्सा की सुविधा करना
- आपदा की पल पल की सूचना सरकार को प्रदान करना
- आपदा शिविरों का निर्माण और जरूरी सुविधा का ध्यान रखना
- आपदा में फंसे लोगों और शवों का निकलने की जिम्मेदारी आपदा प्रबंधन टीम की ही होती है।
NDRF की बटालियन सूची(NDRF BATTALION INFORMATION )
मौजूदा दौर में NDRF के 12 बटालियन उपलब्ध हैं जिनमें से 3 CRPF ,2 SSB ,2 CISF , 2 ITBP और 3 BSF की सेना शामिल रहती हैं। इनकी तैनाती भारत के सभी आपदा प्रबंधन राज्यों में होती हैं जहां प्राकृतिक आपदा आने की खतरा सबसे अधिक होती हैं।
यह 12 BATTALIONS की सूची उनके राज्य के अनुसार ➖
BATTALION | STATE | FORCE |
01 BN NDRF | GUWAHATI | BSF |
02 BN NDRF | KOLKATA | BSF |
03 BN NDRF | MUNDALI | CISF |
04 BN NDRF | ARAKKONAM | CISF |
05 BN NDRF | PUNE | CISF |
06 BN NDRF | GANDHINAGAR | CRPF |
07 BN NDRF | GAZIYABAD | ITBP |
08 BN NDRF | BATHINDA | ITBP |
09 BN NDRF | PATNA | BSF |
10 BN NDRF | VIJAYAWADA | CRPF |
11 BN NDRF | VARANASI | SSB |
12 BN NDRF | ITANAGAR | SSB |
NDRF की भर्ती प्रक्रिया (HOW TO JOIN NDRF )
NDRF की कोई डायरेक्ट भर्ती प्रक्रिया नहीं होती हैं। NDRF की टीम अर्धसैनिक बलों द्वारा चयनित होते हैं। अगर कोई छात्र NDRF ज्वाइन करना चाहता हैं, तो उसे पहले 12 वी की परीक्षा पास करना होगा। उसके बाद छात्र को SSC द्वारा आयोजित कराई जाने वाली एग्जाम GD (GENERAL DUTY ) परीक्षा को पास करना जरूरी होगा।
एसएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में सिलेक्शन के बाद छात्र को इनमे से कोई एक PARAMILITARY फोर्स ज्वाइन करना होगा जैसे – ITBP ,SSB ,CRPF ,BSF ,CISF इत्यादि।
इन फोर्स में 4 से 5 साल सेवाएं देने के बाद आप NDRF में ज्वाइन करने की आवेदन दे पाएंगे और NDRF द्वारा ट्रेनिंग पूरी करने के बाद आप NDRF ज्वाइन कर सकते हैं।
NDRF की सैलरी (NDRF SALARY )
NDRF की सैलरी जवान के रैंक के ऊपर निर्भर करता हैं। यह राज्य और BATTALION के हिसाब से इसमें बदलाव होते रहते हैं। मुख्यतः किस पोस्ट की कितनी सैलरी होती है आइये जानते हैं।
RANK | SALARY |
DIRECTOR GENERAL | 67000-79000 |
DEPUTY INSPECTOR GENERAL | 53000 |
COMMANDANT | 49100 |
SECOND IN COMMAND | 29500 |
DEPUTY COMMANDED | 25350 |
ASSISTANT COMMANDANT | 21000 |
SUBEDAR MAJOR | 17340 |
INSPECTOR | 17100 |
ASST SUB INSPECTOR | 13500 |
HEAD CONSTABLE | 9910 |
CONSTABLE | 8460 |
साथ में अलग अलग परिस्थिति के आपको ALLOWANCE मिलता हैं।
निष्कर्ष (CONCLUSION )
दोस्तों मैं आशा करता हु कि आपको इस आर्टिकल्स के द्वारा Ndrf की सारा जानकारी आपको प्राप्त हो गई होगी। इस लेख में हमने NDRF के FULL FORM अलावा ये भी बताया गया की NDRF क्या है, सैलरी ,कार्य आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देने की कोशिश की हैं । NDRF एक भारत का सबसे जिम्मेदार जवानो की टुकड़ी हैं जिनके कंधो पर देश के करोडो लोगो की जिम्मेदारी हैं। NDRF में जा कर देश की सेवा करना अपने आप में एक बड़ी बात है। अगर आपको हमारी यह लेख की जानकारी अच्छी लगी तो कमेंट कर के हमारे उत्साह को ज़रूर बढाएं।