IPS Meaning in Hindi – आज के समय में अधिकतर लोगों को UPSC एग्जाम के बारे में तो पता ही होगा। UPSC भारत में होने वाले सबसे कठिन कॉन्पिटिटिव एग्जाम में से एक है, जिसे क्लियर करने के लिए विद्यार्थियों को काफी मेहनत करना पड़ता है। UPSC द्वारा सिविल सर्विस का एग्जाम आयोजित किया जाता है, जो कि भारत का एकमात्र ऐसा कॉम्पिटेटिव एग्जाम होता है जिसके माध्यम से भारत के सरकारी नौकरियों में से सबसे ऊंचा पद प्राप्त होता है। और सिविल सर्विस का शौक रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि उनका सपना होता है।
UPSC एग्जाम को क्लियर करने के बाद कुल 24 पदों पर सरकारी नौकरी हासिल होती है, जिनमें से एक है IPS। IPS Officer के बारे में तो हर कोई जानता ही होगा। और आईपीएस ऑफिसर बनना अधिकतर लोगों का सपना होता है।
यदि आप भी सिविल सर्विस एग्जाम के माध्यम से आईपीएस ऑफिसर बनना चाहते हैं, और इससे जुड़ी हुई सभी तरह की जानकारियों के बारे में जानना चाहते हैं। तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े। क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के जरिए IPS meaning in hindi के बारे में बताएंगे। तो चलिए इस विषय के बारे में जानते हैं।
IPS full form in Hindi:-
IPS full form in hindi, IPS officer, सिविल सर्विस के सबसे प्रचलित पद में से एक होता है। यदि बात करें IPS Full Form In english की तो इसका फुल फॉर्म Indian Police Service होता है, जिसका हिंदी में अर्थ ‘भारतीय पुलिस सेवा’ होता है।
IPS officer, भारतीय केंद्रीय सरकार और सिविल सर्विस के तीन प्रमुख पदों में से एक महत्वपूर्ण पद होता है। IPS officer का पद बहुत ही जोखिम और जिम्मेदारी भरा पद होता है। इसीलिए आईपीएस ऑफिसर के पद को हासिल करने के लिए कठिन परीक्षा के चरणों को पार करना होता है। इस पद के ताकत को ध्यान में रखते हुए ही इसके लिए कठिन परीक्षा आयोजित किया जाता है, ताकि किसी काबिल व्यक्ति को ही इस पद को सौंपा जा सके।
IPS meaning in Hindi:-
IPS Meaning in hindi, IPS का मतलब Indian Police Service होता है, जिसे हिंदी में भारतीय पुलिस सेवा कहा जाता है। IPS एक सरकारी पद होता है, और इस पद पर कार्य करने वाले व्यक्ति को IPS officer कहा जाता है। आईपीएस गृह मंत्रालय के अधीन आता है, जिसकी स्थापना सन 1948 में की गई थी।
IPS भारतीय कानून व्यवस्था का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। IPS को भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान Indian Imperial Police के नाम से जाना जाता था। उसके बाद सन् 1948 में इसे Indian Imperial Police से बदलकर के IPS (Indian Police Service) रख दिया गया। तब से लेकर आज तक इस पद को IPS के नाम से भी जाना जाता है।
एक IPS ऑफिसर राज्य के सभी पुलिस और भारतीय केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मचारियों को नियंत्रित करने और उन्हें बल प्रदान करने का काम करता है। आईपीएस ऑफिसर एक ऐसा पद है, जिसके माध्यम से सही मायने में देश की सेवा करने का मौका मिलता है।
IPS officer का क्या काम होता है:-
IPS officer एक बहुत ही जिम्मेदारी और जोखिम भरा पद होता है। एक आईपीएस ऑफिसर का काम मुख्य रूप से देश के कानून व्यवस्था को बनाए रखने, अपराधों को रोकने, गुनाहों के खिलाफ कार्य करने, अपराधियों को पकड़ने, यातायात प्रबंध कराने तथा केंद्र और राज्य स्तर पर लोगों को पुलिस की सेवाएं प्रदान करने का काम करते हैं।
इसके अलावा एक आईपीएस ऑफिसर देश की सेवा के लिए हमेशा तैनात रहते हैं। यह अपनी जिम्मेदारियों से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। आईपीएस ऑफिसर देश की सेवा करते करते अपना जान तक निछावर करने के लिए तैयार रहते हैं। इसीलिए आईपीएस ऑफिसर का पद सिर्फ एक सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि यह अपने आप में एक सम्मान और गौरव की बात होती है।
IPS Officer कैसे बने:-
यदि बात करें IPS Officer कैसे बने की तो आपको बता दें कि एक आईपीएस ऑफिसर का पद बहुत ही जिम्मेदारी भरा पद होता है। इसलिए इस पद को हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को काफी मेहनत करने की जरूरत पड़ती है।
IPS ऑफिसर के पद के लिए सबसे पहले UPSC द्वारा आयोजित किए जाने वाले सिविल सर्विस के परीक्षा को दिलाना होता है। सिविल सर्विस के परीक्षा के अंतर्गत मुख्य रूप से तीन चरण होते हैं जो कि प्री, मेंस और इंटरव्यू होता है। यह तीनों चरण ही बहुत कठिन होता है। इसीलिए सिविल सर्विस के परीक्षा को क्लियर करने के लिए उम्मीदवारों को काफी मेहनत करनी पड़ती है।
इसके अलावा आपको आईपीएस ऑफिसर बनने के लिए यूपीएससी द्वारा निर्धारित किए गए कुछ योग्यताओं को भी पूरा करना होता है। इस एग्जाम को दिलाने के लिए आपको आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, पाठ्यक्रम, परीक्षा चरण, इत्यादि चीजों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करना जरूरी होता है। यदि आप सिविल सर्विस की परीक्षा दिलाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको यूपीएससी द्वारा निर्धारित किए गए सभी महत्वपूर्ण बातों के बारे में जरूर जाना चाहिए। ताकि आपको परीक्षा में किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
12वी के बाद IPS की तैयारी कैसे करें:-
12वीं के बाद IPS की तैयारी कैसे करें, यदि आप बारहवीं कक्षा के बाद ही आईपीएस ऑफिसर की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपके पास इसके तैयारी के लिए काफी समय रहेगा। आप आराम से यूपीएससी के सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर सकते है।
IPS officer की तैयारी करने के लिए 12वीं के बाद सबसे पहले आपको किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करनी होगी। और ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के साथ ही साथ आप यूपीएससी के सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। आप 12वीं के बाद आईपीएस की तैयारी करने के लिए मार्केट में मौजूद किसी भी NCERT किताबों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही साथ आपको देश-दुनिया की खबरों पर भी अच्छी पकड़ रखनी होगी।
IPS के लिए आयु सीमा:-
IPS meaning in Hindi अब चलिए जानते है कि IPS बनने के लिए आयु सीमा कितनी होनी चाहिए। सभी वर्गो के लिए कुछ निम्न प्रकार से आयु सीमा रखी गई है।
1.सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 21 से 32 वर्ष तक की होती है जिसमें वह 6 बार प्रयास कर सकते है।
2.ओबीसी वर्ग के लिए 3 साल ज्यादा दिया जाता है यानी की 21 वर्ष से 35 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित है। इस आयु के अंतर्गत उम्मीदवार 9 बार प्रयास कर सकते हैं।
3.एसटी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आईपीएस के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है। एसटी और एससी के उम्मीदवार असीमित प्रयास कर सकते हैं।
4.PWBD के उम्मीदवार जो शारीरिक अक्षम है उनकी आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष तक रखी गई है और यह 9 बार प्रयास कर सकते हैं।
5.इसके अलावा अगर आप डिफेंस सर्विस और जम्मू कश्मीर के निवासी के कैटेगरी में आते है तो भी आयु सीमा में छूट मिलती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- IAS Full Form in Hindi – Qualification, Salary, Exam etc
- NDRF FULL FORM IN HINDI- NDRF क्या है? NDRF की कार्य ,सैलरी ,उद्देश्य ,भर्ती की जानकारी
- Software Engineer Kaise Bane ? जानिए कंप्यूटर इंजीनियर कैसे बने?
- BSF Full Form in Hindi | ज्वाइन कैसे करे, योग्यता, सैलरी – पूरी जानकारी
- BPSC full form in Hindi
- ITI full form in Hindi आईटीआई क्या है
IPS के लिए शैक्षिक योग्यता:-
IPS के लिए शैक्षणिक योग्यता प्राप्त होना बहुत जरूरी होता है। IPS, IAS और IRS बनने के लिए यूपीएससी की परीक्षा देनी होती है जिसमें 10वीं और 12वीं के अलावा ग्रेजुएशन डिग्री भी जरूरी होती है। इस परीक्षा को दिलाने के लिए आपका शैक्षणिक योग्यता पूर्ण होना बहुत जरूरी है। आईपीएस बनने के लिए आप कोई नहीं स्ट्रीम से स्नातक डिग्री हासिल कर सकते है चाहे वो कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स में से कोई एक हो। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पूर्ण करने के बाद आप यूपीएससी परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते है और सभी चरणों मेे अच्छे अंक ला कर आईपीएस अधिकारी बन सकते हैं।
IPS परीक्षा पाठ्यक्रम:-
1.प्रारंभिक परीक्षा :-
पेपर 1:-
●भारतीय इतिहास
●भूगोल
●करंट अफेर्स
●राजनीतिक विज्ञान
●पर्यावरण
●देश की आर्थिक व्यवस्था
पेपर 2:-
●भारत और विश्व का इतिहास
●भारतीय विरासत और संस्कृति
2.मुख्य परीक्षा :-
पेपर 3:-
●शासन के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्बंध
●भारतीय राजनीति
●संविधान
●सामाजिक न्याय
●कानून नीति
●पेपर 4:-
●आपदा प्रबंध
●सुरक्षा प्रबंध
●प्रौद्योगिकी
●जैव विविधता
●आर्थिक विकास
3.एक वर्णनात्मक परीक्षा:-
पेपर 4:-
●नैतिकता और ईमानदारी
●नीति
●मनोवृत्ति और भावनात्मक बुद्धिमता
●शासन इमानदारी
●सार्वजनिक सेवा के मूल और नैतिकता
IPS परीक्षा चरण:-
आईपीएस अधिकारी बनने के लिए परीक्षा चरण का ध्यान रखना आवश्यक होता है। आपको हर चरण और पड़ाव को पूरा करके अपनी तैयारी को जारी रखना पड़ेगा। आईपीएस बनने के लिए कौन कौन से चरण पार करने पड़ते है चलिए हम आपको बताते है:-
यह परीक्षा मुख्य 3 चरणों में ली जाती है जिसके बाद ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है।
1.सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा होती है जिसमें 33% से पास होना जरूरी होता है।और वर्गो के हिसाब से सभी के लिए अलग अलग कटऑफ रखा जाता है।इसमें 2 पेपर 200-200 अंक के होते है।
2.प्रीलिम्स के बाद मुख्य परीक्षा होता है जो कि लिखित परीक्षा होती है। इसमें वर्णनात्मक रूप से परीक्षा देना होता है। मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते है। परीक्षा दिलाने से पहले यूपीएससी के website में जाकर पाठ्यक्रम अच्छी तरह से देख लें।
3.सभी परीक्षाओं के बाद इंटरव्यू होता है जिसमें पर्सनल इंटरव्यू पैनल के सामने लिया जाता है। इंटरव्यू में व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान होती है। यहां उम्मीदवारों से कई सारे सवाल पूछे जाते है जिनका जवाब उन्हें अपने चयन भाषा में बोलना होता है।
4.चयन किए गए उमीदवार को ट्रेनिंग के लिए ले जाया जाता है जिसमें उन्हें सभी कानूनी ज्ञान से अवगत कराया जाता है।
IPS officer salary:-
IPS अफसर कैसे बनना है और उसके लिए क्या क्या पढ़ना होगा ये तो आपको पता चल गया, तो चलिए अब जानते है कि आईपीएस अधिकारी को सैलरी कितनी मिलती होगी। आईपीएस अधिकारी की सैलरी प्रति मह 56100 रुपए से शुरू होती है। इसके अलावा एक इंस्पेक्टर जनरल की सैलरी 1 लाख 43 हजार होती है और एक डीजीपी कि सैलरी 2 लाख 25 हजार तक प्रति माह होती है। आईपीएस अधिकारी बनने के बाद सालो साल प्रोमोशन भी होता है जिसमें आपको सैलरी और बढ़ सकती है।
सैलरी के साथ सरकारी अफसर होने के कारण कई भत्ते भी दिए जाते है जिसका लाभ एक आईपीएस अधिकारी उठा सकता है। अन्य सुविधाएं जैसे रहने के लिए घर, गाड़ी एवम् बिजली पानी सभी की सुविधा।
इसके साथ अगर कहीं यात्रा करनी हो या बड़े हॉस्पिटल में इलाज तो उसका खर्च भी सरकार उठता है। आईपीएस अधिकारी बनने के बाद काफी लाभ सरकार द्वारा मिलती है।
निष्कर्ष:-
आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से IPS meaning in hindi, IPS officer कैसे बने, IPS full form in hindi, IPS full form in english विषय से जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है। उम्मीद है कि आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से IPS meaning in hindi विषय के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी।