Computer Ka Full Form Kya Hai

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज का समय पूरी तरीके से आधुनिकता में बदल गया है। वर्तमान समय में किसी भी तरह के छोटे बड़े काम को करने के लिए इंटरनेट और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता है।  जिनमें से एक है कंप्यूटर। आप सभी तो कंप्यूटर के बारे में जानते ही हैं। आज के समय में कंप्यूटर हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना अधिकतर कामों को कर पाना मुमकिन नहीं होता है।

वैसे तो आप सभी कंप्यूटर का इस्तेमाल करना जानते ही होंगे परंतु क्या आप कंप्यूटर के फुल फॉर्म के बारे में जानते हैं। यदि आप इस के फुल फॉर्म के बारे में नहीं जानते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के जरिए कंप्यूटर के फुल फॉर्म के बारे में बताएंगे। तो आइए बिना समय गवाएं इस विषय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Computer का फुल फॉर्म क्या है

कंप्यूटर एक तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है जिस का फुल फॉर्म Common Operating Machine Purposely used for Technological and Educational research (कॉमन ऑपरेटिंग मशीन पर्पसली यूज्ड फॉर टेक्नोलॉजिकल एंड एजुकेशनल रिसर्च) होता है। इसके अलावा कंप्यूटर को कुछ अन्य नामों से भी जाना जाता है जोकि अभिकलित्र, संगणक, अभिकलक, परिकलक, इत्यादि है।

कंप्यूटर एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जिसके माध्यम से हम अलग-अलग तरह के कामों को बड़ी सरलता के साथ कर सकते हैं। कंप्यूटर के अन्दर पहले से ही इंस्ट्रक्शंस निर्धारित किए गए होते हैं, जिसके माध्यम से हम अपने जरूरी कामों को पूरा कर पाते हैं। आज के समय में अधिकतर काम कंप्यूटर के माध्यम से ही किये जाते हैं जैसे कि डाटा स्टोर करना, डाटा को एक्सेस करना, डॉक्युमेंट्स बनाना, ऑनलाइन काम करना, गेम खेलना, ईमेल भेजना, मूवी देखना, इत्यादि।

कंप्यूटर एक बहुत उपयोगी डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल ना सिर्फ पर्सनल कामों के लिए बल्कि पब्लिक कामों के लिए भी किया जाता है। कंप्यूटर का इस्तेमाल अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरह के काम को करने के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि हमारा स्मार्टफोन भी एक मिनी कंप्यूटर की तरह काम करता है, जिसके माध्यम से हम कहीं भी और कभी भी, किसी भी तरह के कार्य को बड़ी आसानी के साथ कर सकते हैं।

Computer का आविष्कार किसने किया |Computer Ka Avishkar Kisne Kiya

वैसे तो कंप्यूटर का निर्माण 50 के दशक से शुरु हो गया था। जब सबसे पहले कंप्यूटर का आविष्कार हुआ था, तब उस समय कंप्यूटर का आकार एक पूरे कमरे के आकार जितना बड़ा था और उस समय उस कंप्यूटर की कार्य क्षमता भी काफी कम थी। आपको बता दें कि कंप्यूटर का आविष्कार यानी कि हम कंप्यूटर के जनक के रूप में चार्ल्स बैबेज को जानते हैं।

चार्ल्स बैबेज के द्वारा ही कंप्यूटर का विकास और निर्माण प्रारंभ हुआ था। इन्होंने सबसे पहले एक विश्लेषणात्मक इंजन (analytics engine) का आविष्कार किया था जो कि कंप्यूटर के क्षेत्र के निर्माण की एक शुरुआत थी। विश्लेषणात्मक इंजन जोकि कंप्यूटर का हि शुरुआती रूप है। दुनिया का सबसे पहला कंप्यूटर आकार में काफी ज्यादा बढ़ा था और वह कंप्यूटर डाटा को स्टोर करने और एक्सेप्ट करके रिजल्ट देने का काम करता था।

चार्ल्स बैबेज द्वारा ही सबसे पहले कंप्यूटर का आविष्कार किया गया और कंप्यूटर जैसे टेक्नोलॉजी की खोज की गई जिसके कारण उन्हें कंप्यूटर के पिता (Father’s of computer) के नाम से जाना जाता है। चार्ल्स बैबेज एक गणितज्ञ, आविष्कारक, दर्शनिक, और यांत्रिक इंजीनियर थे। इनके द्वारा सर्वप्रथम कंप्यूटर का आविष्कार करने के बाद कंप्यूटर में अलग-अलग तरह के बदलाव किए गए और आज के समय में एक बहुत ही अच्छा कंप्यूटर और लैपटॉप का निर्माण किया गया। जिसका फायदा आज भी लोगों को होता है।

Computer का उपयोग

कंप्यूटर का आविष्कार लोगों को सुविधाएं पहुंचाने के लिए ही किया गया है। आज के समय में कंप्यूटर इतना ज्यादा उपयोगी डिवाइस है कि इसका इस्तेमाल जगह-जगह पर देखने को मिलता है,  जैसे कि-

  1. औद्योगिक क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्वपूर्ण भूमिका है।
  2. छोटे बड़े व्यापारिक क्षेत्रों में भी कंप्यूटर का उपयोग किया जा रहा है।
  3. बैंकों में होने वाले अधिकतर कामों के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है।
  4. शिक्षा और मेडिकल के क्षेत्र में भी कंप्यूटर का काफी उपयोग किया जाता है।
  5. वैज्ञानिक क्षेत्र, अंतरिक्ष विज्ञान, मौसम विज्ञान, आदि के विषय में भी कंप्यूटर काफी मददगार साबित होता है।
  6. यातायात व्यवस्था और संचार के लिए भी कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है, इत्यादि।

Computer के फायदे

कंप्यूटर के कारण आज हमारा काम करने का तरीका पूरी तरह से बदल गया है। कंप्यूटर एक बहुत ही उपयोगी इलेक्ट्रॉन डिवाइस है, जिसके कुछ फायदे देखने को मिलते है, जोकि निम्नलिखित है-

1. आज के समय में इस्तेमाल किया जाने वाला कंप्यूटर मल्टी टास्किंग कंप्यूटर होता है, जोकि एक समय पर एक से अधिक काम को करने में सक्षम होता है।

2.आज के समय में कंप्यूटर हर एक सेकंड हजारों इंस्ट्रक्शंस को बड़ी आसानी के साथ फॉलो करके काम करता है।

3. कंप्यूटर का सबसे अच्छा फायदा यह भी होता है कि वह किसी भी कार्य को एक्यूरेसी के साथ करता है।

4. कंप्यूटर के अंदर पहले से नियम निर्धारित किए गए होते हैं, जिसके अनुसार कंप्यूटर किसी भी तरह के इंस्ट्रक्शन को बहुत ही कम समय में और सटीकता के साथ करता है।

5. आज के समय में इस्तेमाल किए जाने वाले कंप्यूटर की स्पीड काफी अच्छी होती है जिसके जरिए कितने भी बड़े काम को पल भर में किया जा सकता है।

6. कंप्यूटर बहुत सारे डेटा को काफी लंबे समय तक स्टोर करने में सक्षम होता है।

7. कंप्यूटर टाइम की बचत करने के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि कंप्यूटर के माध्यम से कठिन से कठिन काम को सरलता से और कम समय में किया जा सकता है।

निष्कर्ष:-

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज के समय में कंप्यूटर का इस्तेमाल हर एक क्षेत्र में काम को सुविधाजनक बनाने के लिए किया जाता है। इसीलिए आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से कंप्यूटर का फुल फॉर्म और इससे जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया है। आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से कंप्यूटर का फुल फॉर्म के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होंगी।

Sharing is caring..

Leave a Comment