CCC full form in Hindi

आज के समय में बहुत से कोर्स निकाले गए है जो भविष्य के लिए बहुत ही अच्छी है। कंप्यूटर से जुड़े कोर्स करना लोगो के लिए बहुत ही लाभकारी होता जा रहा है क्युकी वर्तमान में इंटरनेट और टेक्नोलॉजी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। कंप्यूटर के लिए कई सारे कोर्स बने हुए है उन्ही में से एक CCC है जिसके बारे में आज हम इस आर्टिकल में बताएंगे। आप में से कई लोगो को इसका फुल फॉर्म भी पता नहीं होगा तो चलिए आपको CCC का फुल फॉर्म और इससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण बातों को आपके साथ सांझा करेंगे।

CCC का फुल फॉर्म | CCC full form in Hindi

CCC का फुल फॉर्म Course on computer concept होता है तो वहीं इसका हिंदी अर्थ कंप्यूटर अवधारणाओं पर पाठ्यक्रम होता है। इस short name का पूर्ण प्रपत्र ही इसकी पूरी जानकारी देता है। तथा CCC शब्द किससे संबंधित है वह भी बताता है। इसके फुल फॉर्म में अक्सर लोगो को परेशानी होती है पर अब तो आपको समझ आ गया होगा की CCC का फुल फॉर्म Course on computer concept होता है।

CCC क्या होता है?

CCC एक कंप्यूटर कोर्स होता है जिसे कोई भी व्यक्ति कर सकता है। अगर आपको कंप्यूटर बिल्कुल नहीं चलाना आता और कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज लेना चाहते हैं तो आप CCC कोर्स कर सकते है। इस कोर्स में आपको Microsoft office के सभी software के बारे में पढ़ता जाएगा और कंप्यूटर से जुड़ी और भी कई सारी जानकारी दी जाती है।  इस कोर्स के कंप्लीट होने पर सर्टिफिकेट भी दिया जाता है अर्थात ये एक तरह से सर्टिफिकेट कोर्स होता है।

Also Read: I love you to the moon and back meaning in hindi

CCC कोर्स किसके द्वारा आयोजित किया गया है?

CCC computer course को National institute of electronic and information technology द्वारा आयोजित किया गया है। इस कोर्स का उद्देश्य केवल लोगो तक कंप्यूटर की जानकारी को बढ़ावा देना ही है। आज के समय में हर क्षेत्र में कंप्यूटर काम आता ही है तो इस क्षेत्र मेे नौकरी करने के लिए आपको कंप्यूटर के बारे में ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है। इसलिए CCC कोर्स करके आप एक कंप्यूटर कोर्स के सर्टिफिकेट के साथ पर्याप्त जानकारी भी ले सकते हैं। इस कोर्स में लेटर लिखना व ईमेल भेजना ये सब को अच्छे बताया जाता है ।और साथ ही पेंट और word document कैसे बनते है यह सब आप इसमें आसानी से सीख जायेंगे।

CCC कोर्स कितने समय तक चलता है?

सीसीसी कोर्स मुख्यता तीन महीनों का ही होता है। जिनको कंप्यूटर की थोड़ी बहुत नॉलेज भी होती है वह इस परीक्षा को घर बैठे भी पास कर सकते है। पर अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो आप सीसीसी कोर्स किसी कंप्यूटर सेंटर से भी कर सकते हैं। CCC कोर्स को दिलाना बहुत आसान होता है अगर आप मन लगाकर पढ़ते है तो आप इस परीक्षा को आसानी से दिला कर पास कर सकते है। कंप्यूटर की जानकारी लेना आज के समय में बहुत जरूरी हो गया है तो आप इस 3 महीने के कोर्स को पूरा करके कंप्यूटर की बेसिक जानकारी ले सकते हैं।

CCC कोर्स की फीस कितनी होती है?

कंप्यूटर कोर्स के लिए अलग अलग इंस्टिट्यूट और कंप्यूटर सेंटर होते है वह अपने हिसाब से फीस लेते है।बहुत से इंस्टिट्यूट में छात्रों को बहुत ही अच्छी फैसिलिटी दी जाती है तो वैसे इंस्टिट्यूट में पैसे भी ज्यादा लेते है पर अगर आप घर बैठे पढ़ना चाहते है तो केवल आपको एप्लीकेशन फॉर्म के 600 रूपए लगभग लगेंगे।

घर में बैठकर आप ऑनलाइन मोबाइल से पढ़ सकते है। आज के समय में ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ऐसे कोर्स फ्री में भी पढ़ाए जाते है जहा पर आप पढ़ सकते है। और केवल कोर्स के एग्जाम के लिए आवेदन करके परीक्षा में प्रवेश ले सकते हैं।

Also Read: Many many happy returns of the day meaning in hindi

CCC का exam कैसा होता है ?

ऑनलाइन मोड में CCC की परीक्षा का आयोजन किया जाता है तथा इस एग्जाम को केवल ऑनलाइन आवेदन करके दिलाया जा सकता है। इस कंप्यूटर एग्जाम में 100 प्रश्न पूछे जाते है और सभी प्रश्न multiple choice questions होते है। इस कोर्स के syllabus को पढ़ कर अगर आप जाएंगे तो पूरा प्रश्न पत्र आपके लिए बहुत ही आसान होगा। इसमें सभी प्रश्नों के उत्तर केवल विकल्पों का चयन करके किया जाता है। और सभी प्रश्न का उत्तर देना अनिवार्य होता है।

CCC कोर्स के लिए योग्यता :-

इस कोर्स को करने के लिए किसी भी महत्वपूर्ण योग्यता की जरूरत नहीं पड़ती क्युकी यह कोर्स सभी के लिए बना है। 8 वीं पास छात्र या व्यक्ति भी इस कोर्स को कर सकते है और परीक्षा दिला कर सर्टिफिकेट ले सकते है। इसके अलावा अगर आप 10th या 12th पास कर चुके है तो आपके लिए ये एग्जाम बहुत ही अच्छा होगा और आप आसानी से इस कोर्स को कर सकते है और कंप्यूटर के बारे में जानकारी ले सकते है। सीसीसी कोर्स में इंटरनेट से जुड़े भी काफी जानकारी प्राप्त होती है।

निष्कर्ष:-

इस कोर्स को करना बहुत ही अच्छा होगा अगर आप कंप्यूटर के बारे में जानना चाहते हैं तो क्युकी इस कोर्स में सिखाए जाने वाले हर एक चीज की जरूरत आपको जॉब में लग सकती है। इसके अलावा हर एक क्षेत्र में यह ज्ञान आपको काम आयेगा ही। इस आर्टिकल में हमने आपको CCC का फुल फॉर्म और इससे जुड़ी सारी जानकारी आपको दी हैं। आशा है यह जानकारी आपके जीवन में जरूर काम आयेगी।

Also Read: OMR full form in Hindi

Sharing is caring..

Leave a Comment