BSF Full Form in Hindi | ज्वाइन कैसे करे, योग्यता, सैलरी – पूरी जानकारी

BSF Full Form in Hindi – आज के युवाओं में सरकारी नौकरी करने की चाहत बनी ही रहती है और उसमे भी अगर देश सेवा करने वाली नौकरी मिल जाये तो भाई क्या कहने है। देश सेवा के लिए की जाने वाली महत्वपूर्ण नौकरियों में से एक है BSF की नौकरी। आइये आज के इस आर्टिकल में विस्तार से हम BSF के बारे में आपको बताएँगे ताकि आपके मन में BSF से जुड़े तमाम सवालों के जवाब मिल जायें।

आप में से अधिकतर लोगों को BSF के बारे में तो पता ही होगा, लेकिन जिन लोगों को BSF के बारे में पता नहीं है वे हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से BSF full form in Hindi और इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताएंगे। तो चलिए अब बिना विलम्ब किये आज हम आपको BSF से जुडी तमाम जानकारियां देते हैं।

BSF full form in Hindi:-

BSF भारतीय सरकारी नौकरी और भारतीय फौज का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पद होता है। अगर बीएसएफ के फुल फॉर्म की बात करें तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BSF का फुल फॉर्म इंग्लिश में “Border Security Force” होता है और हिंदी में इसे ‘सीमा सुरक्षा बल’ कहा जाता है।

बीएसएफ भारतीय आर्मी का एक बहुत ही सम्मानजनक पद होता है, जिसे हासिल करने का सपना अधिकतर भारतीयों का होता है। और भारतीय युवा इस पद को हासिल करने के लिए जी जान से मेहनत भी करते हैं।

ये भी पढ़ें:- BPSC Full Form in Hindi

BSF का मतलब क्या है:-

BSF का फुल फॉर्म Border Security Force होता है इसे हिंदी में सीमा सुरक्षा बल कहा जाता है। अब आपको बीएसएफ के फुल फॉर्म से ही समझ में आ रहा होगा कि इसका मतलब क्या होता है। फिर भी आपको बता दें कि बीएसएफ भारतीय आर्मी का एक सरकारी पद होता है जिसे हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। ये पद सम्मानजनक होने के साथ साथ कई प्रकार के खतरों और चुनौतियों से भरा हुआ होता है।

इस पद के अंतर्गत अनेकों तरह के टेस्ट से गुज़रना पड़ता है इसलिए इस पद पर नियुक्ति के लिए युवाओं को कड़ी प्रैक्टिस करनी पड़ती है।

BSF के जवान को कई तरह से देश की रक्षा करनी पड़ती है। हर दिन २४ घंटे वो मुस्तैदी से हमारे सीमाओं की रक्षा करते हैं और सीमा पर होने वाली सभी प्रकार की घुसपैठ को नाकाम करते हैं। सीमाओं पर अक्सर BSF के जवानों की मुठभेड़ दुश्मन देश की सेनाओं से तथा आतंकवादियों से होते रहती है।

आपकी जानकारी के लिए हम बता दें की एक बीएसएफ ऑफिसर का काम काफी जोखिम भरा होता है। बॉर्डर पर काम करते-करते बहुत सारे आर्मी ऑफिसर शहीद भी हो जाते हैं, लेकिन फिर भी देश सेवा के लिए भारत के सभी राज्यों के नौजवान इस पद को पाने की इच्छा रखते हैं। भारतीय आर्मी में शामिल होना और देश की सुरक्षा में अपना योगदान देना अपने आप में एक गौरव की बात है। बीएसएफ अधिकारियों के वजह से ही हम अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

BSF के लिए योग्यता :-

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि बीएसएफ एक बहुत ही सम्मानजनक पद होने के साथ-साथ एक जोखिम भरा पद भी होता है। इसीलिए बीएसएफ के पद पर नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है, इसके साथ ही साथ बीएसएफ के पद पर नौकरी करने के लिए कुछ योग्यताएं भी निर्धारित की गई होती है। जोकि निम्नलिखित है-

1.बीएसएफ पर नौकरी करने के लिए आपको कम से कम 10 वीं पास होना जरूरी होता है। अगर आप दसवीं की परीक्षा में उतीर्ण हो चुके हैं तो आप SSC GD जैसे कॉन्पिटिटिव परीक्षाओं के माध्यम से बीएसएफ ज्वाइन कर सकते हैं।

2. बीएसएफ में कुछ ऐसे पद भी शामिल होते हैं जिन्हें पाने के लिए कम से कम 12वीं पास या फिर स्नातक की पढाई पूरी होनी अनिवार्य है।

3. बीएसएफ ज्वाइन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 साल से लेकर के 25 साल तक होनी चाहिए।

4. BSF ज्वाइन करने के लिए OBC उम्मीदवार के लिए आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाती है। और ST/SC उम्मीदवारों के लिए 5 साल की छूट दी जाती है।

5.बीएसएफ जाॅइन करने के लिए पुरुष उम्मीदवार की हाइट 170 Centimeter होना ज़रूरी है।

6. बीएसएफ जॉइन करने के लिए महिला उम्मीदवार की हाइट 157 सेंटी मीटर होना ज़रूरी है।

7. ऊपर बताए गए सभी योग्यताओं में क्वालीफाई होने के बाद कॉन्पिटिटिव एग्जाम में लिखित, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट को पास करना अनिवार्य होता है।

8. एक बीएसएफ जवान की आपकी सैलरी ₹30000 से लेकर के ₹80000 के आसपास हो सकती है।

आज आपने क्या सीखा :-

आज हमने आपको इस आर्टिकल में इंडियन आर्मी के एक सबसे महत्वपूर्ण पद BSF के बारे में बताया और इससे जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी आपसे साँझा की है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से BSF full form in Hindi के बारे में सभी प्रकार की जानकारियां प्राप्त हुई होगी।

Sharing is caring..

Leave a Comment