BPSC full form in Hindi:- जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज के समय में शिक्षा को काफी महत्व दिया जा रहा है। बिना शिक्षा के एक अच्छे मुकाम को हासिल कर पाना संभव नहीं होता है। इसीलिए आज के समय में लोग जितना हो सके उतना पढ़ाई करने की कोशिश करते हैं। एक अच्छा करियर हासिल करने के लिए आज के समय में अलग-अलग तरह के एक्जाम भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें हर साल लाखों बच्चे शामिल होते हैं। BPSC भी उन्हीं कॉम्पिटेटिव एक्जाम में से एक है।
आप में से अधिकतर लोगों को Bpsc एग्जाम के बारे में तो पता ही होगा। लेकिन फिर भी ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें इसके बारे में पता नहीं होता। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े, क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Bpsc का फुल फॉर्म और इससे जुड़ी हुई सभी तरह की जानकारी के बारे में बताएंगे। तो आइए बिना समय गवाएं इस विषय के बारे में जानते हैं।
BPSC full form in Hindi:-
आप में से अधिकतर लोगों को Bpsc एग्जाम के बारे में पता ही होगा, फिर भी आपको बता दें कि Bpsc का फुल फॉर्म इंग्लिश में Bihar public service commission ( बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन) होता है। जिसे हिंदी में ‘बिहार लोक सेवा आयोग’ के नाम से जाना जाता है।
Bpsc एक तरह का एग्जाम होता है, जिसके अंतर्गत अलग-अलग तरह के सरकारी पदों पर नौकरियां दी जाती हैं। आप सभी को Bpsc के फुल फॉर्म से ही समझ में आ रहा होगा कि इस एग्जाम को क्लियर करने के बाद पब्लिक सर्विस यानी की सिविल सर्विस के पद पर भर्ती मिलती है, जो कि अपने आप में एक सम्मानजनक पद होता है। लोगों की सरकारी नौकरी पाने की चाह को पूरा करने के लिए Bpsc एग्जाम बहुत ही अच्छा साबित होता है।
BPSC क्या है:-
आज के समय में अधिकतर लोगों को गवर्नमेंट जॉब की चाह होती है, ताकि वे अपने फ्यूचर लाइफ को सेटल कर सके। वर्तमान समय में भारत में कई सारे कॉन्पिटिटिव एग्जाम है, जिन्हें क्लियर करके हम एक अच्छे पद कि सरकारी नौकरी हासिल कर सकते हैं। उन्हीं में से एक Bpsc एग्जाम है।
Bpsc एक बहुत ही अच्छा संसथान होता है, जो कि सरकारी नौकरियों के लिए एग्जाम कंडक्ट कराता है। बीपीएससी भारत में आयोजित किए जाने वाले सबसे कठिन एग्जाम में से एक होता है, जो कि केवल बिहार के अंतर्गत होता है। इस एग्जाम में हर साल लाखों स्टूडेंट्स शामिल होते हैं, जिनमें से कुछ ही उम्मीदवार सफल हो पाते हैं क्योंकि यह एग्जाम थोड़ा कठिन होता है।
बीपीएससी एग्जाम दिलाने के लिए ज्यादा क्वालिफिकेशन की भी जरूरत नहीं पड़ती है। इसे केवल ग्रेजुएशन करने के बाद दिलाया जा सकता है। चाहे आप किसी भी फील्ड से ग्रेजुएशन किए हो, आप इस एग्जाम के लिए योग्य होंगे। बीपीएससी एग्जाम को क्लियर करने के लिए काफी मेहनत करना पड़ता है। और इसके साथ ही साथ जनरल नॉलेज से जुड़ी हुई भी काफी अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
जो भी व्यक्ति सरकारी नौकरी के लिए इच्छुक होते हैं, उनके लिए बीपीएससी एग्जाम एक बहुत ही अच्छा माध्यम साबित हो सकता है। क्योंकि बीपीएससी एग्जाम एक स्टेट लेवल एग्जाम होता है, जिसे क्लियर करने के बाद स्टेट के अंतर्गत बड़े-बड़े सरकारी पदों पर नौकरी मिलती है और अच्छी तनख्सवाह भी मिलती है।
BPSC बिहार में सिविल सर्विस प्रदान कराने वाला एक बहुत ही अच्छा संस्था है, जिसके माध्यम से बिहार में रहने वाले युवा वर्ग के छात्रों को सरकारी नौकरी हासिल करने की सुविधा मिलती है। इस एग्जाम के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाता है।
ये भी पढ़ें:- NDRF full form in Hindi
Bpsc के लिए योग्यता:-
BPSC बिहार के अंतर्गत स्टेट लेवल पर एग्जाम कंडक्ट कराने वाला एक संस्था होता है। जिसके अंतर्गत कई सारी अलग-अलग तरह के पोस्ट के लिए परीक्षाएं शामिल होती हैं। बीपीएससी अच्छे पद पर सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए एक बहुत ही अच्छा माध्यम होता है। इसीलिए इस एग्जाम को दिलाने के लिए कुछ योग्यताएं भी निर्धारित की गई होती हैं, जो कि निम्नलिखित है-
1.बीपीएससी परीक्षा देने के लिए किसी भी अच्छे मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी होता हैं।
2.BPSC में आप किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन किये है तो आप इस एग्जाम को दे सकते हैं।
3.बीपीएससी एग्जाम दिलाने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से लेकर के 37 वर्ष तक होती है। इससे अधिक या फिर इससे कम उम्र के उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए योग्य नहीं होते हैं।
4.बीपीएससी एग्जाम के अंतर्गत ओबीसी कैंडिडेट को आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाती है, और एससी एसटी कैंडिडेट को 5 साल की छूट मिलती है।
Bpsc के बाद कौन कौन से पद पर नौकरी मिलती है:-
जैसे कि हमने आपको पहले बताया है कि बीपीएससी एक संस्था है, जिसके अंतर्गत सरकारी पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम कंडक्ट किया जाता है। तो आपको बता दें कि बीपीएससी के अंतर्गत अलग-अलग तरह के सरकारी पदों के लिए एग्जाम कंडक्ट किया जाता है। और उन एग्जाम को क्लियर करने के बाद अलग-अलग सरकारी पदों पर नौकरी प्राप्त होती है। जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं-
●डिप्टी कलेक्टर
●सहायक पुलिस अधिकारी
●क्षेत्रीय यातायात अधिकारी
●खाद्य आपूर्ति निरीक्षक.
●जिला खाद्य वितरण अधिकारी
●सहायक कमिश्नर
●परिवहन अधिकारी
●नगर निगम कार्यकारी अधिकारी
●जेल सुपरिटेंडेंट
●बिहार परीवीक्षा अधिकारी, इत्यादि।
आज आपने क्या सीखा :-
आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से BPSC full form in Hindi और इससे जुड़ी हुई सभी तरह के महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताने का प्रयास किया है। आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से Bpsc full form के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी।