ALU Full Form in Hindi – ALU क्या होता है

आज के समय में अधिकतर लोग कंप्यूटर का उपयोग करते ही हैं और बहुत से लोगों को कंप्यूटर के अलग अलग पार्ट के बारे में जानकारी भी होता है। परंतु बहुत कम ही ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें कंप्यूटर के इंटरनल पार्ट्स के बारे में जानकारी होता है। कहने का मतलब यह है कि कंप्यूटर का जो बाहरी पार्ट होता है, वह कुछ इंटरनल पार्ट्स से मिलकर बना हुआ होता है। जिसके माध्यम से कंप्यूटर किसी भी कार्य को प्रोसेस करने में सक्षम होता है।

कंप्यूटर के अंतर्गत ऐसे बहुत सारे इंटरनल पार्ट होते हैं, जो कि कंप्यूटर को चलाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। उन्हीं इंटरनल पार्ट में से एक है ALU। आज के समय में अधिकतर लोगों को ALU के बारे में पता होगा। परंतु यदि आपको ALU के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं है, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के जरिए ALU Full Form In Hindi, और इससे जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताएंगे। तो चलिए बिना समय गवाएं इस विषय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ALU Full Form In Hindi:-

यदि ALU की फुल फॉर्म की बात करें, तो इस का फुल फॉर्म Arithmetic logic unit होता है, जिसका हिंदी में उच्चारण ‘अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट’ है। और Arithmetic logic unit का हिंदी में अर्थ ‘अंकगणित तर्क इकाई’ होता है। यह कंप्यूटर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यह एक डिजिटल सर्किट होता है, जिसे कंप्यूटर के पावर हाउस के नाम से जाना जाता है।

ALU क्या होता है:-

Arithmetic Logic Unit in Hindi

गणितीय एवं तार्किक इकाई – अरिथमैटिक लॉजिक यूनिट

ALU एक डिजिटल सर्किट होता है, जिसे कंप्यूटर में उपयोग किया जाता है। ALU को कंप्यूटर के पावर हाउस के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि एक कंप्यूटर तभी पावरफुल होता है जब उसका ALU पावरफुल होता है। इसलिए ALU को कंप्यूटर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। क्योंकि इसके माध्यम से कंप्यूटर में किए जाने वाले अधिकतर प्रोग्राम को प्रोसेस किया जाता है।

जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि कंप्यूटर को चलाने के लिए प्रोसेसर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। और उस प्रोसेसर को हम सीपीयू यानी कि सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट के नाम से जानते हैं। आपको बता दें कि सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट यानी कि सीपीयू का मुख्य रूप से तीन भाग होता है, जिसमें से पहला ALU होता है, दूसरा कंट्रोल यूनिट और तीसरा मेमोरी यूनिट होता है।

ALU सीपीयू का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पार्ट होता है। ALI का उपयोग कंप्यूटर के ब्रेन कहे जाने वाले सीपीयू यानी कि प्रोसेसर के अंतर्गत किया जाता है। और ALU के माध्यम से ही कंप्यूटर के अधिकतर प्रोग्राम को प्रोसेस करने में मदद मिलती है।

जैसा कि हमने आपको बताया कि ALU एक डिजिटल सर्किट होता है, जोकि इलेक्ट्रिसिटी के माध्यम से कार्य करता है। ALU फुल फॉर्म अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट होता है, तो आपको इसके नाम से ही समझ में आ रहा होगा कि ALU का कार्य कंप्यूटर के माध्यम से गणित से संबंधित प्रश्नों को हल करना होता है।

Also Read: keep it up meaning in Hindi

ALU का काम क्या होता है:-

ALU कंप्यूटर के ब्रेन कहे जाने वाले CUP का एक महत्वपूर्ण पार्ट होता है, इसके बिना सीपीयू अधूरा होता है। आप सभी ने अपनी छोटी कक्षाओं में Arithmetic का नाम तो जरूर सुना होगा। बचपन में भी अर्थमैटिक का मतलब  गणित से संबंधित प्रश्न जैसे कि- जोड़ना, घटाना, भाग, गुणा, इत्यादि होता है।

ठीक इसी तरह से कंप्यूटर का महत्वपूर्ण अंग यानी कि ALU का मतलब भी अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट होता है, जिस का हिंदी में अर्थ अंकगणित तर्क इकाई होता है। तो आप सभी को इसके फुल फॉर्म के माध्यम से हि यह समझ में आ रहा होगा कि अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट का मुख्य कार्य गणित से संबंधित होता है।

अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट कंप्यूटर का एक ऐसा हिस्सा है, जिसके माध्यम से कंप्यूटर में होने वाले किसी भी तरह के गणित के प्रोग्राम को बड़ी ही आसानी के साथ प्रोसेस किया जाता है। कंप्यूटर के अंतर्गत गणित से संबंधित जितने भी कार्य होते हैं जैसे कि- जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग, इत्यादि। इन सभी को प्रोसेस कराने का काम कंप्यूटर के सीपीयू में मौजूद ALU का होता है।

वैसे तो ALU का मुख्य कार्य गणित से संबंधित कार्यों को पूर्ण करना होता है, परंतु ALU तार्किक कार्यों को भी करने में सक्षम होता है। ALU जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग करने के साथ साथ दो संख्याओं की तुलना करना, कौन सी संख्या बढ़ी है, कौन सी संख्या छोटी है, कौन सी संख्या बराबर है, इन सभी को भी प्रोसेस करने का काम करता है।

Also Read: Many Many Happy Returns Of The Day Meaning In Hindi

ALU का कंप्यूटर में क्या महत्व है:-

ALU कंप्यूटर सिस्टम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पार्ट होता है। इसके माध्यम से ही कंप्यूटर में किए जाने वाले अधिकतर प्रोग्राम को एग्जीक्यूट किया जाता है। ALU के बिना कंप्यूटर अधूरा सा होता है। ALU कंप्यूटर के ब्रेन यानी कि सीपीयू हि एक भाग होता है।

ALU कंप्यूटर के मूलभूत आवश्यकताओं में शामिल है। क्योंकि कंप्यूटर के जितने भी घटक होते है और जितना भी इकाइयां होती हैं वह सभी कंप्यूटर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। और कंप्यूटर के इस तरह के कार्य को पूरा करने के लिए ALU यानी कि अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। बिना अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट (ALU) के कंप्यूटर के इस तरह के कार्यों को पूरा नहीं किया जा सकता है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वर्तमान समय में कंप्यूटर का उपयोग अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग कार्य के लिए किया जाता है। ठीक इसी तरह से यदि कंप्यूटर का उपयोग किसी वाणिज्य से जुड़े क्षेत्रों तथा बैंकिंग से जुड़े सेक्टरों में किया जाए, तो इस तरह के कार्य को पूरा करने के लिए ALU की आवश्यकता होती है। क्योंकि ALU के माध्यम से ही इस तरह के कार्य को कर पाना संभव होता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि ALU यानी की अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट कंप्यूटर का मूल आधार होता है।

निष्कर्ष:-

ALU कंप्यूटर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिसके बारे में सभी लोगों को जानकारी होना जरूरी है। इसीलिए आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के जरिए ALU Full Form In Hindi के बारे में बताया है। आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से ALU Full Form In Hindi  के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी। इस आर्टिकल को Social Media पर शेयर करें ताकि ये जानकारी सब तक पहुंच सके।

Sharing is caring..

Leave a Comment